गोड्डा में दर्दनाक सड़क हादसा, सरिया लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक-खलासी की मौके पर मौत

Anand Kumar
2 Min Read

गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरिया (लोहे के छड़) से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ककना के समीप NH-133 फोरलेन पर हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डाले में बैठे दो अन्य लोग सुरक्षित बच निकले।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर पर बड़ी मात्रा में लोहे के सरिए लदे हुए थे। वाहन तेज रफ्तार से चल रहा था और अत्यधिक भार के कारण उसका डाला लगातार हिल रहा था। इसी दौरान चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया।

यह भी पढ़ें – हवा में उड़ी कार, पुल की गार्डवॉल तोड़ नाले में गिरी… फिर भी मौत को मात दे गए चार युवक

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ट्रैक्टर पर क्षमता से अधिक भार होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ समय तक NH-133 फोरलेन पर यातायात भी प्रभावित रहा।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान तथा हादसे के अन्य कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें – कोडरमा पुलिस की बड़ी कामयाबी, डिक्की तोड़कर जेवर चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब; पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *