गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 किलो से अधिक चोरी की चांदी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Anand Kumar
2 Min Read
बरामद चांदी और गिरफ्तार अपराधी

Giridih : गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। धनवार थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 35 किलो से अधिक चोरी की चांदी के जेवरात बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद चांदी का कुल वजन करीब 35.351 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है।


गुप्त सूचना के आधार पर बनाई गई विशेष टीम

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि धनवार थाना क्षेत्र से होकर कुछ अपराधी चोरी की चांदी लेकर कहीं जाने की योजना बना रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

इसके बाद धनवार थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।


गिरिडीह में पांच लाख का लोन बना काल, दबाव में मां-बेटी ने दी जान

स्विफ्ट डिजायर से बरामद हुई चोरी की चांदी

वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर WB04G-5772) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में चांदी के जेवरात बरामद किए गए। पूछताछ में वाहन चालक ने स्वीकार किया कि चांदी के जेवर चोरी के हैं।

इसके बाद पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बरामद जेवरात को जब्त कर लिया गया।


आगे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि इस बरामदगी के पीछे किसी संगठित गिरोह की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चांदी कहां से चोरी की गई थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पंडरा फायरिंग कांड का खुलासा: तीन एकड़ जमीन के विवाद में चली थीं गोलियां, 6 आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *