दिग्गज टेक कंपनी एप्पल में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हो रहा है, जिसमें करीब 15 साल तक कंपनी के सीईओ रहे टिम कुक ने सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। वह एप्पल से पूरी तरह अलग नहीं हुए हैं, लेकिन टिम कुक अब कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, एप्पल के हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जॉन टर्नस ने कंपनी के नए सीईओ के रूप में पदभार संभाल रहा है। यह बदलाव 1 सितंबर 2026 से प्रभावी किया गया है।
टिम कुक ने अपने विदाई संदेश में एप्पल के साथ बिताए वर्षों को याद करते हुए बड़ा भावुक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि एप्पल का सीईओ होना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य था। उन्होंने कंपनी के टीम के प्रति आभार जताते हुए भी यह कहा कि एप्पल की सफलता के पीछे इसके लोगों की मेहनत, रचनात्मकता और समर्पण सबसे बड़ी ताकत रही है।
साल 2011 में एप्पल के सीईओ का पद टिम कुक ने संभाला था, जिसमें उन्होंने कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स के बाद यह जिम्मेदारी संभाली और करीब डेढ़ दशक तक एप्पल का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल में कंपनी ने आईफोन के साथ-साथ एप्पल वॉच, एयरपॉड्स और कई अन्य प्रोडक्ट्स एवं सर्विसेज के क्षेत्र में भी विस्तार किया है। एप्पल की सर्विसेज बिजनेस को मजबूत करने में भी कुक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
अब एप्पल की कमान जॉन टर्नस के हाथों में रहेगी, जिसमें टर्नस पिछले 25 वर्षों से एप्पल के साथ जुड़े हुए हैं एवं हार्डवेयर इंजीनियरिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।