रांची में छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, JPSC-JSSC के खिलाफ छात्रों का मौन मार्च, हाथों में दिखे फूल

Anand Kumar
1 Min Read

झारखंड में जेपीएससी एवं जेएसएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमिताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है, जिसमें, मंगलवार (11 जुलाई) को आंदोलन के 18 दिन छात्रों ने रांची में शांतिपूर्ण तरीके से साइलेंट मार्च निकाला। इस दौरान, प्रदर्शनकरियो के हाथों में फूल थे, लेकिन, उन्होंने नारे बाजी नहीं की और पूरी तरह मौन रहकर अपनी मांगों को दर्शाया।

जेपीएससी एवं जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र एवं अभ्यर्थी स्मॉल मार्च में शामिल हुए और जयपाल सिंह स्टेडियम से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचे। छात्रों ने हाथ में फूल लिए भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।

मार्च के दौरान किसी भी छात्रों ने किसी भी तरह के नारेबाजी नहीं की, जिसमें, उनका साफ कहना था कि, यह प्रदर्शन किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं बल्कि सरकारी भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं युवाओं के भविष्य को मुद्देनजर रखने के लिए है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *