केंद्रीय बजट 2026 के दिन सामान्य कारोबार, निर्मला सीतारमण पेश करेंगी लगातार 9वां बजट

New Delhi : कल रविवार, 1 फरवरी को शेयर बाजार खुला रहेगा। केंद्रीय बजट 2026 के दिन रविवार होने के बावजूद स्टॉक मार्केट में सामान्य कारोबारी दिनों की तरह लेन-देन होगा। स्टॉक एक्सचेंज की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई है।यह आज़ाद भारत के इतिहास में केवल दूसरी बार होगा, जब रविवार के दिन शेयर बाजार खुलेगा और नियमित कारोबार होगा।
पहली बार 1999 में रविवार को खुला था बाजार
इससे पहले 28 फरवरी 1999 को, तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में रविवार के दिन घरेलू शेयर बाजार खुला था। उस दिन भी केंद्रीय बजट के कारण ट्रेडिंग कराई गई थी।
कारोबार का समय रहेगा सामान्य
स्टॉक मार्केट का प्री-ओपन सेशन सुबह 9 बजे से शुरू होगा। वहीं, सामान्य बाजार में कारोबार सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होगा। ट्रेडिंग समय में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
लगातार 9वां बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को लगातार अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री का बजट भाषण लोकसभा में सुबह 11 बजे शुरू होगा।
बजट डे पर बाजार का पुराना ट्रेंड
बीते 15 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो बजट वाले दिन शेयर बाजार का प्रदर्शन अक्सर कमजोर रहा है। हालांकि, बजट के बाद वाले सप्ताह में बाजार में तेजी देखने को मिलती है।पुराने आंकड़ों के मुताबिक, प्री-बजट सप्ताह में निफ्टी औसतन 0.52 प्रतिशत तक फिसलता है, जबकि बजट के दिन निफ्टी बैंक में औसतन तेजी देखने को मिली है।