चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भोजपुरी सिनेमा का एक पुराना गाना अचानक सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रहा है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एवं अभिनेत्री काजल राघवानी पर फिल्माया गया करीब नौ साल पुराना गाना गन्ना बेच के चुम्मा लेहब एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें गाने की एक लाइन मौजूदा चीनी के दाम से जोड़कर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर इससे मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
दरअसल इस गाने में पवन सिंह की ओर से चीनी का जिक्र किया गया है, जिस वजह है कि जैसे ही चीनी की कीमतों को लेकर चर्चा तेज हुई है, वैसे ही लोगों को यह पुराना भोजपुरी गाना याद आने लगा है। इसी के बाद सोशल मीडिया पर गाने के वीडियो एवं इसके बोल तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। यूजर्स मजाकिया अंदाज में इसे करीब एक दशक पहले की भविष्यवाणी तक बता दे रहे हैं।
इस गाने की लोकप्रिय लाइन में चीनी का जिक्र होने के कारण इसे मौजूदा हालात में जोड़कर देखा जा रहा है और सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने पवन सिंह को दूरदर्शी बताते हुए मजेदार कमेंट भी किया है। एक यूजर ने तो यह लिख दिया है कि भोजपुरी गाने ने नौ साल पहले ही भविष्य की भविष्यवाणी कर दी थी, जिसके बाद कई लोगों ने गाने को लेकर मजेदार मीम्स और प्रतिक्रियाएं भी साझा की हैं।