भारत के लिए राहत की खबर, 500% टैरिफ घटाकर 100%, भारत-चीन को बड़ी राहत

Anand Kumar
1 Min Read

अमेरिका की सीनेट ने रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ने के लिए तैयार किए गए प्रतिबंध विधेयक में बाद संशोधन किया है, जिसके तहत उसने, रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगाए जाने वाले प्रस्तावित 500% टैरिफ को घटाकर 100% कर दिया है। इस बदलाव से भारत और चीन जैसे देशों को भारी राहत मिलने की संभावना है।


जानकारी के अनुसार, रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक सीनेटरों ने मंगलवार 14 जुलाई को संशोधित विधेयक पेश किया। पहले के मसौदे में रस से ऊर्जा खरीदने वाले देश पर 500% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव था, जिसे बदलकर अब, 100% कर दिया गया है।


संशोधित विधेयक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह अधिकार दिया गया है कि यदि उन्हें लगे कि प्रतिबंध हटाना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है, तो, वह प्रतिबंधों में राहत या छूट देने का फैसला कर सकते हैं।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *