रांची के मोरहाबादी में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी को कुचलकर थार चालक फरार

Anand Kumar
2 Min Read

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को पुलिस वाहन जांच के दौरान एक सनसनीखेज घटना सामने आई। मोराबादी स्थित होटल पार्क प्राइम के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक थार चालक ने पुलिस के रुकने के संकेत को नजरअंदाज कर दिया और भागने के प्रयास में एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारते हुए उसके ऊपर वाहन चढ़ाकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस होटल पार्क प्राइम के समीप नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक थार वाहन का अगला शीशा पूरी तरह टूटा हुआ दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने चालक को वाहन रोकने का इशारा किया।

यह भी पढ़ें – आरोपी की तलाश में निकली हजारीबाग पुलिस की गाड़ी पलटी, एक जवान की मौत, चार अन्य गंभीर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की। इसी दौरान उसने लालपुर थाना में पदस्थ वाहन चालक राजेश यादव को टक्कर मार दी और उनके ऊपर वाहन चढ़ाते हुए मौके से फरार हो गया।

हादसे में राजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि थार चालक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – रांची के गेतलसूद डैम में बड़ा हादसा: रोज आइलैंड घूमने गया बरियातू का युवक डूबा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *