झारखंड की राजधानी रांची में परीक्षा में लगातार सामने आ रहे हैं पेपर लीक के मामलों के विरोध में कांग्रेस ने रविवार 19 जुलाई को मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस के देशव्यापी “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत आयोजित किया गया। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान, कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य खतरे में है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने की भी प्रस्ताव रखी है। पार्टी ने कहा कि छात्रों के भविष्य की सुरक्षा, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर स्थायी रोक लगाने के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने होंगे।