श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला ले लिया है। इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को अनेक सुविधा मिलेगी।
भारतीय रेलवे के अनुसार, स्पेशल ट्रेनों का संचालन श्रावणी मेले के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और नियमित रूप से ट्रेनों पर दबाव को कम करने के उद्देश्य से किया जाएगा। इन ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग रूटों पर निर्धारित तिथियां के अनुसार होगा, जिससे, देवघर और सुल्तानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहद राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यह अपील की है की यात्रा से पहले ट्रेन की समय सारणी और सीटों की उपलब्धता की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। उनका मानना है की स्पेशल ट्रेनों के संचालन से श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की यात्रा बेहद सुविधाजनक सुरक्षित और व्यवस्थित होगी।