‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 31 दिनों में 122 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Anand Kumar
2 Min Read

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हनुमान अंश शानदार प्रदर्शन कर रहा है, जिसने महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी कमाई से सभी को चौंका दिया है। शुरुआत के दिनों में फिल्म की कमाई भले ही काफी कम रही, लेकिन 17वें दिन के बाद इसके कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, जिसके बाद फिल्म लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है।

फिल्म रिलीज के 31वें दिन यानी रविवार को भी बेहतरीन कमाई की और रिपोर्ट्स के मुताबिक हनुमान अंश ने इक्तीसवें दिन करीब 22.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म ने पांचवें रविवार की कमाई के मामलों में धुरंधर 2 को पीछे छोड़ दिया है। धुरंधर 2 ने अपने 31वें दिन 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

हनुमान अंश ने 31 दिनों में भारत में करीब 122 करोड़ 13 लाख रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है और फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 144 करोड़ 40 लाख रुपये बताया जा रहा है, जिसमें महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने यह उपलब्धि बेहद शानदार माना जा रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश के साथ मिर्जापुर द मूवी का भी दबदबा देखने को मिल रहा है। कम बजट में बनी हनुमान अंश का यह प्रदर्शन फिल्म टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *