यूपी के रहनेवाले थे सादिक और इस्तकार, मेटेरियल लिफ्ट पलटने से हुआ हादसा

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड में मंगलवार को एक निर्माणाधीन पावर प्लांट में दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। पावर प्लांट की चिमनी निर्माण के दौरान लगभग 20 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर बाल-बाल बच गया।
मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के शारदा हेडी गांव निवासी सादिक (पिता–सुलेमान, उम्र लगभग 22–23 वर्ष) और इस्तकार (पिता–आस मोहम्मद, उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में की गई है।
Gen-Z पी रहा है पिछली पीढ़ियों की तुलना में कम शराब
लिफ्ट पलटने से हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पावर प्लांट की चिमनी के भीतर सेरेमिक ब्रिक लाइनिंग का कार्य चल रहा था। इस दौरान तीन मजदूर ईंटें लेकर मटेरियल लिफ्ट (होइस्ट) के जरिए ऊपर जा रहे थे। इसी बीच लिफ्ट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वह असंतुलित होकर पलट गई।
हादसे के वक्त एक मजदूर ने लिफ्ट के तार को पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन सादिक और इस्तकार संतुलन खोकर नीचे गिर पड़े। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
ED दफ्तर में रांची पुलिस की छापेमारी से टकराव तेज, CBI जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट पहुंची एजेंसी
पुलिस और प्रशासन ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जांच के दायरे में लिफ्ट की तकनीकी स्थिति, सुरक्षा मानकों का पालन और ठेकेदार और निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी को रखा गया है। स्थानीय मजदूर संगठनों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विनय चौबे के खिलाफ गवाही का मिला इनाम! गजेंद्र सिंह फिर संयुक्त उत्पाद आयुक्त की कुर्सी पर विराजमान