यूक्रेन के ओडेसा (Odesa) बंदरगाह से अनाज लेकर रवाना हुए एक वाणिज्यिक मालवाहक जहाज पर हुए मिसाइल हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। एक अन्य भारतीय गंभीर रूप से घायल भी है। भारत सरकार ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे निर्दोष नागरिकों और अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार पर गंभीर आरोप लगाया है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, एमवी गोल्डन लियो नामक जहाज गिनी-बिसाऊ के झंडे के तहत संचालित हो रहा था जिसमें कुल 17 चालक दल के सदस्य सवार थे। इसी में, पांच भारतीय और कई सीरियाई नागरिक शामिल थे। जहाज यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से अनाज लेकर रवाना हुआ था। इस वक्त मिसाइल हमला हुआ। इस हमले में चार भारतीयों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है।’
यूक्रेन की नौसेना का दावा है कि जहाज पर तीन क्रूज मिसाइल से हमला किया गया है और आग लगने पर भारी नुकसान हुई है। घटना के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाकर बचे हुए चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया।
भारत के विदेश मंत्री ने कहा है कि व्यावसायिक जहाज को निशाना बनाना और निर्दोष नागरिकों की जान जोखिम में डालना बिल्कुल अस्वीकार्य है। मंत्रालय ने मृतकों की परिजनों के प्रति गंभीर संवादना व्यक्त किया है। साथ ही, संबंधित देशों के संपर्क में रहकर मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।