Ranchi : राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। पाकुड़ जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार को बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा।
पाकुड़ जिले को यह पुरस्कार निर्वाचन प्रक्रिया के प्रभावी संचालन, मतदाता जागरूकता अभियानों, पारदर्शी चुनाव प्रबंधन और मतदान प्रतिशत में सुधार के लिए दिया जा रहा है।
25 जनवरी को रांची में राज्य स्तरीय कार्यक्रम
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर
25 जनवरी 2026 को आर्यभट्ट सभागार, रांची विश्वविद्यालय परिसर में दोपहर 12 बजे से राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
Chaibasa : नक्सलियों को डीजीपी की आखिरी चेतावनी – सरेंडर करें या मुठभेड़ के लिए रहें तैयार
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले पदाधिकारी
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिन पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा, वे हैं—
- चन्दन कुमार – जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम
- हेमन्त सती – जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, साहेबगंज
- मनीष कुमार – जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, पाकुड़
- सुबोध कुमार – संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-संयुक्त सचिव
- रंथु महतो – उप निर्वाचन पदाधिकारी, गिरिडीह
- सुशील कुमार राय – उप निर्वाचन पदाधिकारी, गढ़वा
- सुनील चन्द्रा – निर्वाची पदाधिकारी, 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र
- रवि कुमार – निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 15-देवघर (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र
- सुनील कुमार सिंह – अवर निर्वाचन पदाधिकारी, मुख्यालय
- चन्दन कुमार – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखंड
- आशुतोष रंजन – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखंड
लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की पहल
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले ये सम्मान निष्पक्ष, पारदर्शी और सहभागितापूर्ण चुनाव प्रणाली को सशक्त करने की दिशा में किए गए कार्यों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाते हैं।
Chaibasa : नक्सलियों को डीजीपी की आखिरी चेतावनी – सरेंडर करें या मुठभेड़ के लिए रहें तैयार