रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के मामले में राजनीतिक माहौल गर्मा चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। भारतीय जनता पार्टी ने आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा के नेताओं का आरोप है कि सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसी सामग्री प्रसारित की जा रही है जो आपत्तिजनक एवं मर्यादा के खिलाफ है।
भाजपा ने पुलिस से मामले की जांच कर पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान करने एवं उनके खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई करने का मांग किया है। उनकी ओर से यह कहा गया है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की सामग्री के प्रसार से न सिर्फ राजनीतिक माहौल खराब होता है, बल्कि इससे सामाजिक सौहार्द भी असर पड़ता है।
पार्टी ने साइबर थाना से पोस्ट के स्रोत एवं उससे जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट की जांच करने की मांग की है, जिसके साथ दिल्ली पुलिस ने भी ऐसे पोस्ट के मामलों में कई सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच शुरू की थी एवं संबंधित प्लेटफॉर्म से डिजिटल जानकारी भी मिली गई है।