भारत में आयोजित किए जाने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन की अहम मुलाकात हुई, जिसमें दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात में भारत-रूस संबंधों को और भी मजबूत करने के साथ-साथ व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और वैश्विक मुद्दों पर करी चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं की गर्मजोशी भी देखने को मिली, जिसका वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। उस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन एक-दूसरे से गर्मजोशी के साथ मिलते नजर आ रहे हैं, जिसमें दोनों नेताओं के बीच सहज एवं दोस्ताना अंदाज ने भारत-रूस की मजबूत दोस्ती की भी झलक दिखाई है।
हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है। अब यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित होने जा रही है। रूस के राष्ट्रपति पुतीन समेत कई देशों के प्रमुख इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतीन को प्राचीन तामिल ग्रंथ तिरुकुल्लम का रूसी भाषा में अनुवादित संस्करण भी भेंट किया।