Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर जारी हुआ एक और आदेश! ध्यान से पढ़ लें सभी महिलाएं

Anand Kumar
3 Min Read
Maiya Samman Yojana

Maiya Samman Yojana को लेकर लोहरदगा के उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

नये लाभुकों को चिन्हित करने और उन्हें Maiya Samman Yojana से जोड़ने का आदेश

Lohardaga : Maiya Samman Yojana को लेकर सामाजिक सुरक्षा कोषांग की बैठक शनिवार को उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें उपायुक्त ने केंद्र और राज्य संपोषित पेंशन योजनाओं में लाभुक की अहर्ता और उसे दी जाने वाली राशि से संबंधित जानकारी ली। इस बैठक में सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक प्रमोद दास ने बताया कि लाभुकों को चिह्नित माह का पेंशन राशि की उपलब्धता के अनुसार उनके खाते में भेजा जा चुका है।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि राज्य सरकार के आदेश के बाद महिला लाभुकों को चिह्नित करते हुए पोर्टल खुलने पर सभी को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से आच्छादित किया जाये।

बैठक में राज्य संचालित पेंशन योजनाओं में स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना, एचआईवी एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना की समीक्षा की गयी। इसके अलावा केंद्र प्रायोजित योजनाओं में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना शामिल है।

maiya samman yojana

मंईयां सम्मान योजना की गहन समीक्षा
लोहरदगा के उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने इस बैठक में जिले में Maiya Samman Yojana (मंईयां सम्मान योजना) के लाभुकों का सत्यापन तथा अयोग्य पाये गये लाभुकों समेत कई अन्य एजेंडों की समीक्षा की। समीक्षा में पाया कि बहुत से लाभुकों के बैंक खाता से आधार नंबर लिंक नहीं है. बताया गया कि लाभुकों का आधार इनेक्टिव होने के कारण ऐसा हुआ है।

maiya samman yojana

इसे भी पढ़ें –https://jan-mankibaat.com/anurag-gupta-dgp-extension-jharkhand-centre-state-controversy-analysis/

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *