मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ आज गांधी मैदान में सरयू राय का धरना, सुबह 10 बजे से जुटेंगे लोग

Anand Kumar
2 Min Read

मानगो नगर निगम कार्यालय के सामने होगा प्रदर्शन, वाटरप्रूफ पंडाल तैयार

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की कथित मनमानी और क्षेत्र में विकास कार्यों के बाधित होने के विरोध में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में सोमवार, 27 जुलाई को गांधी मैदान में विशाल धरना आयोजित किया जाएगा। धरना सुबह 10 बजे से मानगो नगर निगम कार्यालय के सामने शुरू होगा।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में मानगो के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। उनका दावा है कि धरना में सभी वर्गों और समुदायों के लोग भाग लेंगे तथा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें – पलामू में मातृत्व अवकाश विवाद : शिक्षिका के गर्भ में बच्चे की मौत, पति ने DEO पर 50 हजार रिश्वत मांगने का लगाया आरोप

धरना को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। आयोजन समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं की कई टोलियों ने मानगो के अलग-अलग मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। स्थानीय स्तर पर भी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में गांधी मैदान पहुंचने की अपील की गई।

बारिश की संभावना को देखते हुए धरना स्थल पर वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है। आयोजकों का कहना है कि लोगों के बैठने सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आयोजन समिति का कहना है कि धरना का मुख्य उद्देश्य मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली, क्षेत्र में विकास योजनाओं में आ रही बाधाओं और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा निगम प्रशासन से जवाब मांगना है। समिति ने मानगो के नागरिकों से सोमवार सुबह 10 बजे गांधी मैदान पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

यह भी पढ़ें – पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला : दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे Fast-Track Courts, PM का सख्त संदेश

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *