JPSC परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ी कार्रवाई, CID का शिकंजा, 3 आरोपी 5 दिन की रिमांड पर

Anand Kumar
1 Min Read

झारखंड लोक सेवा आयोग की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं एवं फर्जीवाड़े की जांच कर रही सीआईडी ने मंगलवार 18 अगस्त को बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने इस मामले से पहले गिरफ्तार तीन आरोपियों को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर ले लिया है। वहीं, देवघर एवं गिरीडी से दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीआईडी थाना कांड संख्या 16 बाई 2026 में पहले गिरफ्तार किए गए मनोज कुमार, रौशन केरकट्टा और उमाकांत उरांव को अदालत ने पांच दिनों की पुलिस रिमांड मिली है। अब सीआईडी ने इन तीनों से विस्तृत पूछताछ करने की पहल की है। जांच एजेंसी को यह उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान, परीक्षा में गड़बड़ियों से जुड़े अन्य लोगों एवं पूरे नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिल पाएगी। सीआईडी ने यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परीक्षाओं में अनियमितताओं को किस तरह से किया जा रहा है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

फिलहाल, जांच एजेंसी की ओर से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आई सभी जानकारियां साझानिक नहीं की गई हैं और मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की भी संभावना है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *