Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से संयुक्त सिविल सेवा (रेगुलर) परीक्षा-2025 के तहत कुल 142 नियमित पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसे लेकर राज्य के कार्मिक विभाग ने आयोग को औपचारिक रूप से अधियाचना (नियुक्ति प्रस्ताव) भेज दिया है। आयोग द्वारा जारी संभावित कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 8 मार्च 2026 को आयोजित की जा सकती है, जबकि मुख्य परीक्षा 2, 3 और 4 मई 2026 को प्रस्तावित है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का आयोजन कार्मिक विभाग से प्राप्त अधियाचन के आधार पर किया जाएगा। तिथियों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा संबंधी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
भाजपा को मिला 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष: नितिन नबीन निर्विरोध तय, औपचारिक ऐलान आज
प्रशासनिक और पुलिस सेवा के सर्वाधिक पद
सिविल सेवा परीक्षा-2025 के अंतर्गत प्रशासनिक और पुलिस सेवा के पदों की संख्या सबसे अधिक रखी गई है। आयोग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार विभिन्न सेवाओं में पदों का वितरण इस प्रकार है—
- झारखंड प्रशासनिक सेवा – 28 पद
- झारखंड पुलिस सेवा – 42 पद
- जिला समाहर्ता – 2 पद
- प्रोबेशन अधिकारी – 4 पद
- सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा – 3 पद
- सहायक निदेशक, नियोजन – 2 पद
- सहायक नगर आयुक्त – 10 पद
- झारखंड सूचना सेवा – 6 पद
इसके अतिरिक्त अन्य राज्य सेवाओं के पद भी इस परीक्षा के माध्यम से भरे जाएंगे।
45 बैकलॉग पद अलग से भरे जाएंगे
142 नियमित पदों के अलावा 45 बैकलॉग पद भी हैं, जिन पर नियुक्ति अलग प्रक्रिया के तहत की जाएगी। आयोग के अनुसार इस बार की सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से प्रशासनिक सेवाओं के साथ-साथ शिक्षा सेवा से जुड़े कुछ पद भी भरे जाने हैं, जिससे अभ्यर्थियों के लिए अवसरों का दायरा बढ़ गया है।
आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2025 से
सिविल सेवा परीक्षा-2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षण और आयु-छूट से संबंधित प्रावधान राज्य सरकार के नियमों के अनुसार लागू होंगे।
गढ़वा में सनसनीखेज मामला: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, जबरन गर्भपात और धमकी का आरोपी गिरफ्तार
जून 2026 में प्रस्तावित हैं इंटरव्यू
संभावित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार 16, 17, 18 और 19 जून 2026 को आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। आयोग ने संकेत दिए हैं कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी और नियमसम्मत तरीके से संपन्न कराई जाएगी।
पूर्व परीक्षाओं का डेटा भी उपलब्ध
जेपीएससी ने यह भी जानकारी दी है कि पहली सिविल सेवा परीक्षा से लेकर 14वीं से 17वीं परीक्षा तक का विवरण, पदों की संख्या और संबंधित वर्ष का डेटा आयोग के पास उपलब्ध है। जल्द ही परीक्षा से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी, ताकि अभ्यर्थी समय रहते आवेदन और तैयारी कर सकें।
नगड़ी थाना क्षेत्र की लापता युवती को प्रेमी ने गला घोंटकर मारा था, पुलिस ने ऐसे सुलझाया केस