वियतनाम में रांची के योग शिक्षक की दर्दनाक मौत, सड़क हादसे में गई जान

Anand Kumar
2 Min Read

रांची। वियतनाम में सड़क हादसे में रांची के 26 वर्षीय योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा की मौत हो गई। राजा सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली, चूना भट्ठा इलाके के रहने वाले थे और पिछले कुछ समय से वियतनाम में योग शिक्षक के रूप में काम कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, राजा वियतनाम के एक निजी घर में योग प्रशिक्षण देने के बाद स्कूटी से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के बीच उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि राजा की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया कि हादसे के वक्त उनके साथ जमशेदपुर निवासी दोस्त विनय कुमार यादव भी थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। अन्य रिपोर्टों के मुताबिक विनय की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पार्थिव शरीर रांची लाने की तैयारी

राजा कुमार वर्मा की मौत की खबर मिलते ही रांची स्थित उनके घर और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों की ओर से उनका पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने पर सोमवार शाम तक शव रांची पहुंच सकता है।

वियतनाम में स्थानीय पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने भी हादसे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें – सोनाहातू में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा, 7 घंटे सड़क जाम

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *