झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, साइबर टीम ने शुरू की जांच, सुरक्षा बढ़ी

Anand Kumar
2 Min Read

झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार 21 अगस्त को पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गई है। झारखंड विधानसभा के एक पदाधिकारी को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना देनी गई है, जिसके साथ इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है एवं बम निरोधक दस्ते ने छगन तलाशी अभियान चला दिया है।

धमकी की सूचना मिलते ही झारखंड जगुआर की बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वाड टीम को विधानसभा परिसर भेज दिया गया है। टीम ने विधानसभा भवन एवं आसपास के क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच कर रही है। करीब चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी तरह की संदेहित वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं की गई है।

इस धमकी भरे ईमेल के बाद रांची के विधानसभा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया जा चुका है, जिस पर पुलिस और साइबर टीम ईमेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी जानकारियों की जांच भी कर रहे हैं। जांच एजेंसियां यहां पता लगाने में जुटी हुई हैं कि धमकी किसने और किस मकसद से भेजी थी।

रांची में सरकारी एवं महत्वपूर्ण संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का यह मामला पहला नहीं है। इससे पहले भी शहर के कुछ अन्य सरकारी कार्यालयों एवं अदालत परिसरों को इसी तरह की धमकियां पहले भी मिल चुकी हैं। हालांकि, तलाशी के दौरान विस्फोटक नहीं मिलने की बात भी सामने आई थी, लेकिन, फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट चुकी हैं एवं विधानसभा समेत संवेदनशील सरकारी परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को और भी कड़ा कर दिया गया है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *