रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी गणेश महोत्सव-2026 में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गणेश महोत्सव के आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए गणेश महोत्सव-2026 के लिए शुभकामनाएं दीं।
धार्मिक आयोजन समाज में एकजुटता को मजबूत करते हैं: हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे पर्व और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकजुटता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मुलाकात के दौरान राज्यसभा सांसद महुआ माजी समेत श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल में नंद किशोर सिंह चंदेल, विक्रम सिंह सोनू, संदीप मुखर्जी, राहुल सिंह, विक्की वर्मा, टून्ना सिंह, लखन कुमार, विनय सिंह, सागर, शीला उरांव, कविता वर्मा, अर्चना मिर्धा, रेखा साव, नीलू सिंह, मंजुला बेरा, अमन ठाकुर, सूरजभान सिंह, साहिल, रोहन सिंह रिकी, अमित सिंह चंदेल, जीतू अरोड़ा, नरेश मक्कड़ मिशु और गुलशन नंदा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
गणेश महोत्सव-2026 को लेकर तैयारियां तेज
रांची में गणेश महोत्सव को लेकर विभिन्न पूजा समितियों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री को आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिए जाने के बाद महासमिति से जुड़ी समितियां महोत्सव को लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।
यह भी पढ़ें – झारखंड के खनिज संसाधनों में कनाडा की दिलचस्पी, निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई अहम बातचीत