FIFA महिला वर्ल्ड कप 2027 का ऐलान, ब्राज़ील में होगा महामुकाबला, 8 शहरों में 64 मैच

Anand Kumar
2 Min Read

खेल जगत में फीफा महिला विश्व कप 2027 के मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसमें प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन ब्राज़ील में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 64 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनका आयोजन ब्राज़ील के आठ शहरों में किया जाएगा। फीफा महिला विश्व कप 2027 का आयोजन 24 जून से 25 जुलाई 2027 तक होगा। इस मुकाबले में ब्राज़ीलिया, रियो डी जनेरियो, साओ पाओलो समेत ब्राज़ील के आठ शहरों में आयोजित किए जाएंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब दक्षिण अमेरिका में फीफा महिला वर्ल्ड कप का आयोजन होगा।

टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला यानी फाइनल रियो डी जनेरियो के ऐतिहासिक माराकाना स्टेडियम में खेला जाएगा एवं फुटबॉल प्रशंसकों की नज़रें इस मुकाबले पर भी खास तौर से रहेंगी। फीफा महिला विश्व कप 2027 में दुनिया की शीर्ष महिला फुटबॉल टीमें खिताब के लिए मैदान पर उतरेंगी और इस टूर्नामेंट को लेकर ब्राज़ील में तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं।

आयोजन के लिए चुने गए शहरों में स्टेडियम और अन्य सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, टूर्नामेंट के दौरान दुनिया भर से सबसे बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रशंसकों के ब्राज़ील पहुंचने की संभावना भी की जा रही है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *