जब गलत घर में घुस गई CBI… दस्तावेज देखते ही अफसरों को हुआ एहसास, फिर मांगी माफी

Anand Kumar
2 Min Read

जमशेदपुर: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम से मंगलवार को जमशेदपुर में एक ऐसी चूक हो गई, जिसने कुछ देर के लिए एक परिवार को हैरान कर दिया। जांच के सिलसिले में पहुंची टीम बाद में यह समझ गई कि वह गलत पते पर आ गई है। इसके बाद अधिकारियों ने परिवार से माफी मांगी और बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट गए।

जानकारी के अनुसार, CBI की टीम एक मामले की जांच के तहत राजदीप नामक युवक की तलाश में गोलमुरी क्षेत्र स्थित एक घर पहुंची थी। टीम ने घर के सदस्यों से पूछताछ की और संबंधित व्यक्ति के बारे में जानकारी मांगी।

यह भी पढ़ें – रांची के मोरहाबादी में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी को कुचलकर थार चालक फरार

इस दौरान परिवार के लोगों ने अपने पहचान संबंधी दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड अधिकारियों को दिखाए। दस्तावेजों का मिलान करने पर CBI अधिकारियों को पता चला कि वे गलत पते पर पहुंच गए हैं और जिस व्यक्ति की तलाश की जा रही थी, उसका इस परिवार से कोई संबंध नहीं है।

स्थिति स्पष्ट होते ही अधिकारियों ने अपनी गलती स्वीकार की, घरवालों से माफी मांगी और बिना किसी तलाशी या अन्य कार्रवाई के वहां से लौट गए।

घटना की चर्चा पूरे इलाके में होती रही। हालांकि, CBI की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें – आरोपी की तलाश में निकली हजारीबाग पुलिस की गाड़ी पलटी, एक जवान की मौत, चार अन्य गंभीर

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *