एसिया उपाध्यक्ष देवांग गांधी के बेटे कैरव का हुआ है अपहरण, विदेशी वॉट्सअप नंबर से मांगी 5 करोड़ की फिरौती

Anand Kumar
4 Min Read
कैरव गांधी की फाइल फोटो।
कैरव

Jamshedpur : जमशेदपुर जिले से एक सनसनीखेज अपहरण का मामला सामने आया है। आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (ASIA) के उपाध्यक्ष और शहर के चर्चित उद्योगपति देवांग गांधी के 24 वर्षीय बेटे कैरव गांधी का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं ने इंटरनेट कॉलिंग के जरिए परिवार से 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को देवांग गांधी आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में एक अहम बैठक में व्यस्त थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर +62-831-94765544)) से लगातार 8–10 बार व्हाट्सएप कॉल आई, लेकिन बैठक के कारण कॉल रिसीव नहीं हो सकी।

मकर संक्रांति पर मातम : गुमला में हाईवा की टक्कर से चार की मौत, तिलकुट बेचने जा रहे थे रांची के युवक
दोपहर करीब दो बजे जब वे घर लौटे और बेटे कैरव से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल बंद मिला। जांच करने पर पता चला कि कैरव न तो बैंक पहुंचा था और न ही अपनी कंपनी।

इसके बाद जब उसी विदेशी नंबर से आए मैसेज को पढ़ा गया, तो परिजनों के होश उड़ गए। संदेश में कैरव के अपहरण की पुष्टि करते हुए फिरौती की मांग की गई थी।


शुरुआती लापरवाही, फिर दर्ज हुई FIR

परिजनों का आरोप है कि शुरुआती दौर में जब अपहरण की आशंका जताई गई, तब पुलिस ने इसे केवल लापता व्यक्ति का मामला मानकर गंभीरता नहीं दिखाई। हालांकि फिरौती संदेश और तकनीकी साक्ष्य सामने आने के बाद बिष्टुपुर थाना ने तत्परता दिखाई।
सीएच एरिया इनर सर्किल रोड निवासी देवांग गांधी के बयान पर अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।


7 टीमें गठित, झारखंड समेत 3 राज्यों में छापेमारी

कैरव गांधी की सकुशल बरामदगी के लिए झारखंड पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है।
पुलिस की 7 विशेष टीमें झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

कैरव की कार को जब्त कर फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है, ताकि फिंगरप्रिंट्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए अपराधियों तक पहुंचा जा सके। इसके साथ ही कॉल डंप और मोबाइल सर्विलांस के जरिए इलाके में सक्रिय नंबरों का डेटा खंगाला जा रहा है।

पुलिस को शक है कि इस वारदात के पीछे अखिलेश गिरोह से जुड़े किसी पूर्व गुर्गे का हाथ हो सकता है, जो फिलहाल बिहार से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा है।

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची थी चाउमिन दुकानदार की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार


टोल प्लाजा और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

इस हाई-प्रोफाइल अपहरण कांड में जमशेदपुर के साथ-साथ सरायकेला पुलिस भी सक्रिय है। कांदरबेड़ा, पाटा (रांची मार्ग) और गालूडीह (कोलकाता मार्ग) के टोल प्लाजा और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अपहरणकर्ता किस दिशा में फरार हुए।

पुलिस की एक टीम लगातार परिवार के संपर्क में है, जबकि दूसरी टीम साइबर सेल की मदद से इंडोनेशियाई नंबर के वास्तविक स्रोत और नेटवर्क की जांच कर रही है। शहर के सभी एग्जिट प्वाइंट्स पर सघन वाहन जांच अभियान भी तेज कर दिया गया है।

8 महीने बाद लालू परिवार में तेजप्रताप की वापसी : दही-चूड़ा भोज में पहुंचे लालू, बोले- अब बेटा परिवार के साथ रहेगा, तेजस्वी-राबड़ी गैरहाजिर

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *