झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी हुई है जिसमें भाजपा के स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य और शीर्ष कमांडर अजय महत्व उर्फ टाइगर को झारखंड पुलिस और कोबरा की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। बीते लंबे समय से फरार चल रहा है यह अपराधी सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड सूची में भी शामिल था।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ झारखंड के आठ जिलों में कुल 240 नक्सली संबंधी मामले दर्ज किए गए थे। इनमें सबसे अधिक 107 मामले पश्चिमी सिंहभूम में दर्ज हैं।
इसके अलावा गिरिडीह में 68, धनबाद में 37 चतरा में 15 सरायकेला खरसावां में 7 और बोकारो में दो एवं रामगढ़ में दो और हजारीबाग में दो मामले दर्ज किए गए हैं। हत्या, पुलिस पर हमले, विस्फोट, रंगदारी, हथियार लूट और नक्सली हिंसा जैसी कई गंभीर घटनाओं में शामिल होने के आरोप है।
झारखंड पुलिस का यह कहना है कि अजय महतो की गिरफ्तारी से पारसनाथ और गिरिडीह क्षेत्र में सक्रिय मुआवादी नेटवर्क को बड़ा झटका प्राप्त हुआ है। बीते लंबे समय से संगठन की रणनीति बनाने और कैडरों का नेतृत्व करने में अहम भूमिका निभा रहा था।
गिरिडीह एसपी ने अन्य नक्सलियों से भी अपील की है कि वे हथियार छोड़कर राज्य सरकार की ‘नई दिशा–एक नई पहल’ आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं।