Bigg Boss 20: दूसरे दिन ही कंटेस्टेंट्स में टकराव, किचन में ड्यूटी को लेकर हुआ जमकर विवाद

Jan Man Ki Baat
2 Min Read

सलमान खान के शो बिग बॉस के 20वें सीजन में दूसरे एपिसोड को लेकर जमकर ड्रामा और विवाद से भरा खबर सामने आया है। दरअसल घर में कंटेस्टेंट्स के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस देखने को मिल रही है, जिसमें एक तरफ आम्रपाली दुबे और शिफा खान के बीच तीखी बहस हो चुकी है। तो दूसरी तरफ मनोज तिवारी के बेटे रितिक तिवारी की मैरी कॉम के साथ कहासुनी भी हो चुकी है।

बिग बॉस के घर में रितिक तिवारी एवं मैरी कॉम किचन में थी, जिसमें रितिक बर्तन का काम छोड़कर चाय बना रही थी और उसी दौरान मैरी कॉम ने उनसे उनकी ड्यूटी के बारे में पूछा तो रितिक ने बताया कि मैं चाय बना रही हूं, जिसके बाद मैरी कॉम ने पूछा कि चाय बनाने में कितना समय लगेगा। तभी मैरी कॉम के सवाल पर रितिक तिवारी नाराज हो गई और उन्होंने कहा कि वे कैप्टन नहीं हैं इसलिए उन्हें इस बारे में नहीं बोलना चाहिए। इसी दौरान दोनों के बीच माहौल थोड़ा गरम हो गया। बिग बॉस के दूसरे एपिसोड में इस सीजन के पहले नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी शुरू की गई, जिसमें कंटेस्टेंट्स को एक दूसरे का नाम लेकर उन्हें बेघर होने के लिए नॉमिनेट करना था।

नॉमिनेशन प्रक्रिया के बाद लव गिल, अर्शिफा खान, कनिका मान और उदिती सिंह बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए। वहीं, रितिक तिवारी ने नॉमिनेशन के लिए उजिती सिंह और मैरी कॉम का नाम लिया। मैरी कॉम ने भी अर्शिफा खान और गुल्लू को नॉमिनेट किया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *