रांची : झारखंड कैडर के 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी एम. तमिलवानन को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA), हैदराबाद में ज्वाइंट डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (ACC) ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए उनके वर्तमान पद को अपग्रेड कर जॉइंट डायरेक्टर्स तक स्टार का पद प्रदान किया है, जिससे उनकी जिम्मेदारियां बढ़ चुकी है।
एम. तमिलवानन अभी फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में कार्यरत थे। इसके बाद, नई नियुक्ति से वे पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण और अकादमी के प्रशासनिक कार्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाएंगे।
झारखंड कैडर के अधिकारी एम. तमिलवानन राज्य के कई जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर रहकर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली के कारण उन्हें पुलिस महकमा में एक कुशल अधिकारी माना जाता है।
केंद्र सरकार के इस निर्णय को झारखंड कदर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति से राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस प्रशिक्षण व्यवस्था को और भी मजबूती मिलने की बेहद उम्मीद है।
यह भी पढ़ें – रांची में 16 से 25 जुलाई तक रथ यात्रा को लेकर बदलेगा ट्रैफिक रूट