मताधिकार की रक्षा और ग्राम स्वशासन मजबूत करने के लिए गांवों में संवाद कर रही कांग्रेस: केशव महतो कमलेश

Anand Kumar
3 Min Read
परसही पंचायत में ग्राम प्रधानों के साथ PESA नियमावली पर आयोजित बैठक।

मनिका/लातेहार: लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान गांव-गांव तक पहुंच रहा है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में मनिका पंचायत के पोखरी गांव में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। वहीं, लातेहार प्रखंड के परसही पंचायत में विभिन्न ग्राम प्रधानों के साथ PESA नियमावली को लेकर बैठक हुई। दोनों कार्यक्रमों में मतदाता अधिकारों, ग्राम स्वशासन और पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका पर चर्चा की गई।

पोखरी गांव में पढ़कर सुनाई गई मतदाता सूची की ड्राफ्ट कॉपी

पोखरी गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में संबंधित बूथ के BLO और ग्रामीणों की मौजूदगी में मतदाता सूची की ड्राफ्ट सूची पढ़कर सुनाई गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने ग्रामीणों से मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी ली। इस दौरान SIR प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर विस्तार से संवाद किया गया।

केशव महतो कमलेश ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तभी सुनिश्चित होगी, जब हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और कोई भी व्यक्ति अपने मतदान के संवैधानिक अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए नागरिकों की जागरूकता और सहभागिता को जरूरी बताया।

परसही में PESA नियमावली पर ग्राम प्रधानों से चर्चा

लातेहार प्रखंड के परसही पंचायत में विभिन्न ग्राम प्रधानों के साथ आयोजित बैठक में PESA नियमावली के अलग-अलग पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ग्राम प्रधानों के अधिकारों, उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

बैठक में ग्राम स्वशासन को मजबूत करने और ग्राम प्रधानों के अधिकारों को प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

राहुल गांधी के प्रस्तावित झारखंड दौरे की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान केशव महतो कमलेश ने ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों को बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का झारखंड आगमन दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है।

कांग्रेस के पदाधिकारी और ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी, पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष संतनु मिश्रा, जिला प्रभारी निरंजन पासवान, चतरा जिला प्रभारी केदार पासवान, लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर यादव, चतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रदेव गोप सहित अन्य कांग्रेसजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा के अनुसार, पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, संविधान के मूल्यों के संरक्षण तथा पंचायतों और ग्रामीण समुदायों के अधिकारों को मजबूत करने के लिए जनसंवाद और जागरूकता अभियान आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें – रांची में इंदिरा गांधी और सीताराम केसरी की जयंती मनाई गई, कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *