हेमंत सोरेन INDIA गठबंधन के कार्यक्रम में हुए शामिल, SIR और मतदाता अधिकारों पर उठाए सवाल

Anand Kumar
2 Min Read

चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और चुनाव आयोग की जवाबदेही जरूरी : हेमंत सोरेन

नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित INDIA गठबंधन के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान आम लोगों को हो रही परेशानियों और मताधिकार की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और चुनाव आयोग की जवाबदेही बेहद जरूरी है।

हेमंत सोरेन INDIA गठबंधन SIR

मुख्यमंत्री ने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र की बुनियादी ताकत है और इसकी रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। चुनावी प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए, जिसमें किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े और प्रत्येक पात्र मतदाता अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल कर सके।

उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेने और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए।

यह भी पढ़ें – हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना, INDIA गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल; 31 अक्टूबर की रैली में भी लेंगे हिस्सा

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *