रांची में 9 सितंबर को बिजली कटौती, 6 घंटे तक बिजली रहेगी गुल, देखें पूरी लिस्ट

Jan Man Ki Baat
1 Min Read

झारखंड की राजधानी रांची के कई इलाकों में बुधवार नौ सितंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसमें आरडीएसएस योजना के तहत केबलिंग, पोल और टार से जुड़े तकनीकी कार्यों के साथ-साथ यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम भी किया जाएगा। इसके चलते अलग-अलग इलाकों में करीब तीन से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें ताकि बिजली के कटौती के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

33/11 केवी विद्युत आपूर्ति अवर प्रबंधल अशोक नगर के तहत आरडीएसएस योजना के अंतर्गत केबलिंग का काम किया जाएगा, जिसके कारण दोपहर 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक अशोक नगर एक्सटेंशन, अशोक गोडाउन, सेंट्रल अशोका, रामदेव बिहार, मोहन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, गोपाल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, इरमर गोला चौक समेत आसपास के सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से यह अपील किया है कि निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें, जिससे तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *