श्रावणी मेला का शुभारंभ : अरघा से शुरू हुआ जलार्पण, डीसी-एसपी ने संभाली कमान

Anand Kumar
2 Min Read

पहले दिन बाबा मंदिर में सुरक्षा और व्यवस्था का लिया जायजा, कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर रखी गई पैनी नजर

देवघर। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के पहले दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बाबा मंदिर परिसर का सघन निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम जलार्पण और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।

दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर और पूरे मेला क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण करते हुए तैनात अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुचारु दर्शन-पूजन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

श्रद्धालुओं को बिना किसी असुविधा के व्यवस्थित ढंग से जलार्पण कराने के उद्देश्य से उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में बाबा मंदिर में अरघा व्यवस्था स्थापित की गई। इसके बाद अरघा के माध्यम से कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण शुरू किया।

प्रशासन की ओर से पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं कंट्रोल रूम के माध्यम से मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें – श्रावण मास 2026 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं का किया स्वागत

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *