Saranda Encounter: सारंडा के जंगलों में नक्सलियों से भीषण मुठभेड़, IED ब्लास्ट में सहायक कमांडेंट घायल, रांची एयरलिफ्ट

Anand Kumar
4 Min Read

Saranda Encounter Update, Chaibasa : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के बीच मुठभेड़ की सूचना है। छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे कांबिंग ऑपरेशन के दौरान रुक-रुक कर गोलीबारी हुई।

मुठभेड़ के दौरान मरांगपोंगा इलाके में आइईडी (IED) विस्फोट हुआ, जिसमें कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक और हेड कांस्टेबल विक्रम यादव घायल हो गए। एक अन्य जवान के भी घायल होने की सूचना है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है, जबकि एक और घायल के एयरलिफ्ट की तैयारी जारी है।


यह भी पढ़ें – सारंडा एनकाउंटर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा सहित 16 माओवादी ढेर

घेराबंदी और सघन सर्च ऑपरेशन

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और जंगल के अंदरूनी हिस्सों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का आकलन है कि इलाके में किसी बड़े माओवादी नेता की मौजूदगी हो सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलभंगा जंगल में शुरू हुई कार्रवाई को निर्णायक मोड़ पर बताया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों तक गोलीबारी की आवाजें सुनाई देने की सूचना है। अधिकारियों का कहना है कि अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक क्षेत्र को सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता।


IED का बढ़ता खतरा, दोहरी चुनौती

सारंडा के दुर्गम भूगोल में आइईडी (IED) का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों ने अपने ठिकानों की सुरक्षा के लिए प्रेशर IED और बारूदी सुरंगें बिछा रखी हैं। इससे सर्च ऑपरेशन जटिल हो जाता है—एक ओर मुठभेड़ का जोखिम, दूसरी ओर विस्फोटक का खतरा।

हाल के दिनों में सुरक्षाबलों के साथ-साथ कुछ ग्रामीणों के भी IED की चपेट में आने की खबरें सामने आई हैं। क्षेत्र को IED-मुक्त बनाने के लिए विशेष बम निरोधक दस्ता तैनात है और रूट सैनीटाइजेशन पर जोर दिया जा रहा है।


यह भी पढ़ें – सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा के दो जवान घायल, नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज

‘मिसिर बेसरा’ की सक्रियता की चर्चा

सूत्रों का कहना है कि भाकपा माओवादी के शीर्ष नेताओं में शामिल मिसिर बेसरा की क्षेत्र में गतिविधि की आशंका है। माना जा रहा है कि दबिश बढ़ने के बीच संगठन ने IED के जरिए सुरक्षा घेरा बनाया है। आधिकारिक स्तर पर इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है।


प्रशासन का रुख

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि संयुक्त बलों का अभियान जारी है और अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है। लक्ष्य क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित करना और विकास कार्यों को बाधारहित बनाना है।

स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घायलों की चिकित्सकीय स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें

Operation Megaburu : सारंडा में 48 घंटे की जंग, 18 नक्सली मारे गये, 2.35 करोड़ का इनामी अनल समेत टॉप लीडर खत्म
सारंडा में नक्सल नेतृत्व की कमर टूटी, स्थायी ठिकाने छोड़ भागते फिर रहे उग्रवादी


Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *