
Latehar : लातेहार जिले के चंदवा थाना प्रांगण में मंगलवार सुबह एक निजी रसोइया द्वारा आत्महत्या किए जाने से हड़कंप मच गया। थाना में निजी रसोइया के रूप में कार्यरत वीरेंद्र दास (उम्र लगभग 42 वर्ष), पिता कालीपद दास, ने थाना परिसर में स्थित एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी।
सुबह के समय हुई घटना, मचा अफरा-तफरी
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे थाना के अधिकारी और जवान रोज़ की तरह नाश्ता करने के बाद अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान वीरेंद्र दास ने थाना परिसर में आत्मघाती कदम उठा लिया। कुछ समय बाद जवानों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
जवानों ने तत्काल शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद वरीय अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई।
पाकुड़ में भीषण सड़क हादसा : स्कूल बस से कुचलकर युवक की मौत के बाद डीपीएस में तोड़फोड़ और हंगामा
एसडीपीओ पहुंचे मौके पर, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सूचना मिलते ही एसडीपीओ अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
मृतक वीरेंद्र दास लंबे समय से चंदवा थाना परिसर में थाना प्रभारी रणधीर कुमार के निजी रसोइया के रूप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह का रहने वाला था।
आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं
खबर लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
टी20 विश्व कप 2026: भारत में मैच कवर नहीं कर पाएंगे बांग्लादेशी पत्रकार, आईसीसी ने आवेदन किए खारिज