झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा 27 जनवरी को, देखें पूरा कार्यक्रम

Anand Kumar
3 Min Read

9 नगर निगम, 20 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों में होने हैं चुनाव

Ranchi : झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव की घोषणा 27 जनवरी को की जाएगी। अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और संबंधित निकाय क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। फरवरी के अंत तक मतदान कराए जाने की तैयारी है।

राज्य चुनाव आयोग के प्रस्ताव को राज्यपाल ने 12 जनवरी को ही स्वीकृति दे दी है। इसके बाद आयोग ने चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को आयोग में सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। करीब साढ़े चार घंटे चले प्रशिक्षण में बूथ गठन, नामांकन, नाम वापसी, स्क्रूटनी, चुनाव प्रचार, मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

गौरतलब है कि झारखंड में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों में चुनाव होने हैं। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को हर हाल में 31 मार्च तक चुनाव कराकर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।


────────────────────────────
चुनाव की घोषणा : 27 जनवरी
अधिसूचना जारी : 27 जनवरी
नामांकन की शुरुआत : अधिसूचना के साथ
आदर्श चुनाव आचार संहिता : अधिसूचना के साथ लागू
मतदान : फरवरी के अंतिम सप्ताह
मतगणना : मतदान के तीसरे दिन
पूरी प्रक्रिया : होली से पहले पूरी
────────────────────────────


────────────────────────────
निकाय चुनाव में मेयर/अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के लिए एक ही बैलेट बॉक्स का प्रयोग होगा।
मेयर और अध्यक्ष का बैलेट पेपर गुलाबी रंग का होगा, जबकि वार्ड पार्षद का मतपत्र सफेद रंग का रहेगा।
मतगणना के दौरान दोनों मतपत्रों को अलग-अलग छांटकर गिनती की जाएगी।
सभी निकाय क्षेत्रों में एक ही दिन मतदान होगा और मतदान के तीसरे दिन मतगणना कराई जाएगी।
────────────────────────────


────────────────────────────
मतगणना के 15 से 20 दिनों के भीतर नगर निगमों में मेयर तथा नगर परिषद व नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाएगा।
इस चुनाव में केवल निर्वाचित वार्ड पार्षद मतदान करेंगे।
डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष का चुनाव इसके बाद होगा।
चुनाव से पूर्व सभी वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी।
────────────────────────────



────────────────────────────
रांची, हजारीबाग, मेदिनीनगर, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर, मानगो
────────────────────────────


────────────────────────────
गढ़वा, विश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़,
गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो, मिहिजाम
────────────────────────────


────────────────────────────
बंशीधर नगर, मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, लातेहार, कोडरमा, डोमचांच,
बड़की सरैया, धनवार, महगामा, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला, चाकुलिया
────────────────────────────

यह भी पढ़ें –22 मिनट, दो किलोमीटर और एक स्टीकर : यहीं उलझा है कैरव गांधी अपहरण कांड

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *