
Ranchi : सिल्ली थाना क्षेत्र में चाउमिन दुकान संचालक हराधन महतो को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के सनसनीखेज मामले का रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस आपराधिक साजिश में घायल की पत्नी गंगा देवी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
यह घटना 7 जनवरी 2026 को हुई थी, जब अज्ञात अपराधियों ने हराधन महतो को गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया।
धमाके से दहला हजारीबाग का हबीबी नगर, दो महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत
जांच के दौरान पुलिस ने घायल की पत्नी गंगा देवी से पूछताछ की, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि गंगा देवी का एक अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध था। इसके बाद पुलिस ने कंचन महतो से पूछताछ की, जिसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए गंगा देवी की भूमिका का खुलासा किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि गंगा देवी के प्रेमी कंचन महतो ने तमाड़ निवासी सुनील और तारकेश्वर महतो के साथ मिलकर हराधन महतो की हत्या कराने की साजिश रची थी। इसके लिए चार लाख रुपये में सौदा तय किया गया था। घटना के दिन गंगा देवी ने ही अपने पति की गतिविधियों की पूरी जानकारी आरोपियों को दी थी, जिसके बाद गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर कड़ी की गहन जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है
मकर संक्रांति मेले से लौटते समय महिला को बस ने कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में लगाई आग