जमशेदपुर में ड्रग्स और सट्टेबाजी पर सरयू राय सख्त, एसएसपी को एक सप्ताह में कार्रवाई का अल्टीमेटम

Anand Kumar
2 Min Read

जमशेदपुर। शहर में नशे के अवैध कारोबार और सट्टेबाजी पर रोक लगाने के लिए विधायक सरयू राय ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने एसएसपी से फोन पर बात की और एक सप्ताह के भीतर संबंधित मामलों में कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा। राय ने साफ किया कि इन गतिविधियों को रोकने के लिए सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई जरूरी है।

बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में हुई बैठक

इस मुद्दे पर गुरुवार को बिष्टुपुर में सरयू राय के आवासीय कार्यालय में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (एलाइड) मनोज सिंह ने की। बैठक में पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ जनसहयोग से अभियान चलाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

पहले दी गई सूचनाओं पर क्या कार्रवाई हुई?

बैठक के दौरान सरयू राय ने एसएसपी से पूछा कि पहले पुलिस को दी गई सूचनाओं पर अब तक क्या कदम उठाए गए। एसएसपी ने बताया कि दुर्गा पूजा समेत अन्य आयोजनों में व्यस्तता के कारण अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पाई। उन्होंने आगे जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

एक सप्ताह में कार्रवाई की जानकारी देने को कहा

इसके बाद सरयू राय ने एक सप्ताह के भीतर की गई कार्रवाई की जानकारी देने को कहा। उन्होंने जोर दिया कि ड्रग्स के अवैध कारोबार और सट्टेबाजी के मामलों को गंभीरता से लेकर प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि इन पर रोक लग सके।

संगठित अभियान और समिति बनाने पर सहमति

बैठक में दोनों समस्याओं के खिलाफ संगठित अभियान चलाने पर सहमति बनी। अभियान का एक विशेष नाम तय किया जाएगा और उसके संचालन व समन्वय के लिए समिति बनाई जाएगी। मनोज सिंह ने बताया कि अभियान का नाम और समिति की संरचना जल्द घोषित की जाएगी, जिसके बाद तय योजना के अनुसार गतिविधियां आगे बढ़ेंगी।

ये लोग रहे उपस्थित

बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अमित शर्मा, विकास साहनी, उषा यादव और अरविंद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें – जमशेदपुर में रंगदारी की साजिश नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-रिवॉल्वर और 25 कारतूस बरामद

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *