Crime News : पूर्व टीजीएस कर्मी की बेटे ने कर दी हत्या, शव के पास बैठा रहा आरोपी

Anand Kumar
3 Min Read

सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया में घटी ये सनसनीखेज वारदात

बेटे ने पिता की हत्या

Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गम्हरिया थाना क्षेत्र के टायो कॉलोनी स्थित जीएफ फ्लैट नंबर-2 में एक बेटे ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान 55 वर्षीय रामा नाथ दास के रूप में हुई है, जो टाटा ग्रोथ शॉप (TGS) के कर्मचारी थे और हाल ही में वॉलंटरी रिटायरमेंट (ESS) ले चुके थे। हत्या का आरोप उनके बेटे मनसा दास पर है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा को फोन पर धमकी, खुद को पुलिस अधिकारी बताकर मांगी रंगदारी

धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार

पुलिस के अनुसार, आरोपी बेटे ने दावली (धारदार हथियार) से पिता के सिर, शरीर के कई हिस्सों और यहां तक कि गुप्तांग पर भी ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोटों के कारण रामा नाथ दास की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की क्रूरता का अंदाजा घटनास्थल पर फैले खून के निशानों से लगाया जा सकता है।

हत्या के बाद शव के पास बैठा रहा बेटा

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा कहीं भागा नहीं, बल्कि शव के पास ही बैठा रहा। सूचना मिलने पर गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। सरायकेला के एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के निर्देश दिए।

हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं

एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने बताया कि आरोपी फिलहाल पूछताछ की स्थिति में नहीं है, इसलिए हत्या के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। कुछ रिपोर्ट्स में ऑनलाइन गेम की लत और मानसिक असंतुलन की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस इन पहलुओं की जांच कर रही है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

मृतक की पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो चुका था। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि आरोपी बेटा मनसा दास भी विवाहित है, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी अलग रहती है। पिता और पुत्र ही फ्लैट में साथ रह रहे थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

Jharkhand Crime Roundup : पिछले 24 घंटे में हादसे, अपराध और लापता बच्चों का मामला

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *