झारखंड के डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के खिलाफ बरबा अड्डा थाना प्रभारी से कथित दुर्व्यवहार एवं धमकी के मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने एक बड़ा कदम ले लिया है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक के मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन को पांच दिनों का अल्टीमेटम दे दिया है। इस तय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी भी दे दी गई है।
झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय की ओर से धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा गया है, जिसमें बरबा अड्डा थाना कांड संख्या 146/26 में विधायक जयराम कुमार महतो समेत अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने और पांच दिनों के भीतर कार्रवाई को सुनिश्चित करने की मांग भी रखी है। उनका यह स्पष्ट है कि मांग पूरी नहीं होने पर राज्य के विभिन्न सखाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ आंदोलन करेंगे।
पुलिस एसोसिएशन का यह साफ है कि पांच दिनों के भीतर गिरफ्तारी एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा, जिससे धनबाद साकेत की ओर से विरोध में काला बिल्ली लगाने और आगे अनिश्चितकालीन आंदोलन का प्रस्ताव भी सामने आया है। फिलहाल इस मामले में जयराम महतो के खिलाफ दर्ज मामले एवं पुलिस एसोसिएशन की मांग के बाद झारखंड में विधायक व पुलिस विवाद में राजनैतिक एवं प्रशासनिक स्तर पर बड़ी तूल पकड़ ली है।