जमशेदपुर के होटल कारोबारी निखार सबलोक की लाइन होटल के बाहर गोली मारकर हत्या

Anand Kumar
3 Min Read
निखार सबलोक (फाइल फोटो)

जमशेदपुर : सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बेखौफ अपराधियों ने जमशेदपुर के एक होटल कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात आसनबनी स्थित 10th माइल स्टोन होटल के बाहर हुई। बाइक सवार हमलावरों ने कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गये। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के विजया हेरिटेज निवासी निखार सबलोक (33) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, निखार किसी काम से कांदरबेड़ा स्थित 10th माइल स्टोन होटल पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी।

चार गोलियां लगने की बात, सिर में भी लगी गोली

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने निखार सबलोक पर करीब चार गोलियां चलाईं। इनमें एक गोली उनके सिर में लगी। गंभीर रूप से घायल निखार को मौके पर मौजूद लोगों और उनके साथियों की मदद से पुलिस के सहयोग से जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया।

हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौके से गोली के खोखे बरामद, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से गोली के खोखे बरामद किए हैं। वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान के लिए होटल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या में शामिल अपराधियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

होटल समेत अन्य कारोबार से जुड़े थे निखार

बताया जा रहा है कि निखार सबलोक होटल और बिल्डर समेत अन्य कारोबार से भी जुड़े थे। पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें – झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, साइबर टीम ने शुरू की जांच, सुरक्षा बढ़ी

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *