‘इनको कैमरे में लॉक कर देते हैं…’, रवि किशन के वायरल वीडियोज पर पत्नी प्रीति ने कसा मजेदार तंज

Anand Kumar
1 Min Read

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एवं बीजेपी सांसद इन दिनों काफी वायरल चल रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो तेजी से वायरल भी होते जा रहे हैं, जिन पर फैंस की जमकर प्रतिक्रिया सामने आ रही है।इसी बीच, रवि किशन की पत्नी प्रीति किशन का एक मजेदार रिएक्शन सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बन चुका है।

रवि किशन की पत्नी ने उनको लगातार वायरल हो रहे वीडियोज पर मजाकिया अंदाज में यह कह दिया है कि ‘इनको कैमरा में लॉक कर देते हैं, ना ये निकलेंगे, ना ये वायरल होंगे’।उनके इस बयान को सुनकर वहां मौजूद लोग भी हँस पड़े। पत्नी के इस मजेदार कमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

रवि किशन अक्सर अपने बेबाक अंदाज एवं एनर्जी और अलग अलग तरह के वीडियोज के कारण सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनके फैंस भी उनके अंदाज को काफी पसंद करते हैं एवं उनको वीडियोज को देखते ही देखते वायरल कर देते हैं। इसी बीच, पत्नी प्रीति किशन की इस मजेदार टिप्पणी ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खीच लिया है। लोग उनके इस अंदाज पर तरह-तरह की टिप्पणियां भी दे रहे हैं।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *