झारखंड की राजधानी रांची के पुराने एवं प्रमुख बाजार न्यू मार्केट को जल्द ही नया स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर मंगलवार को रांची नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में न्यू मार्केट की दुकानदारों के साथ बैठक की गई।
बैठक में रांची नगर निगम एवं रडा की अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार न्यू मार्केट क्षेत्र में फिलहाल करीब 262 दुकान संचालित हैं जिसमें बाजार की मौजूदा इमारत और यहां उपलब्ध सुविधाएं काफी पुरानी हो चुकी थी। ऐसे में इनके पुनर विकास की जरूरत महसूस की गई है।
प्रस्तावित योजना के तहत न्यू मार्केट में आधुनिक सुविधाओं से लास्ट मल्टी लेवल भवन विकसित करने पर विचार किया गया है, जिसके साथ, दुकानों को बेहतर तरीके से विकसित करने एवं पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था करने की भी योजना की गई है।
नगर निगम का यह उद्देश्य सिर्फ पुरानी इमारत को हटाना नहीं बल्कि पुराने बाजार को पूरी तरह आधुनिक सुविधा से लैस करना है, जिससे, दुकानदारों के साथ आम लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सके।
नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने यह कहा है की न्यू मार्केट जैसे पुराने एवं महत्वपूर्ण बाजार को आधुनिक बनाना नगर निगम की प्राथमिकताओं में एक है। बाजार के पुनर विकास से दुकानदारों को बेहतर कारोबारी का माहौल मिलेगा एवं आम लोगों को भी बेहतर आवाज में के साथ पार्किंग और अन्य नागरिक सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा