Ranchi : सदर थाना क्षेत्र के कांटाटोली स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खेल रहे दो मासूम बच्चे अचानक गहरे नाले में गिर गए। नाले के तेज बहाव के कारण दोनों बच्चे कुछ ही पलों में बहने लगे। बच्चों को डूबता देख उनकी मां ने तत्काल उफनते नाले में छलांग लगा दी। उसने एक बच्चे का हाथ पकड़ लिया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरा बच्चा तेज बहाव में बह गया।
साहिबगंज में बोरियो–बोआरीजोर रोड पर टायर फटने से स्कॉर्पियो पलटा, एक की मौत, आठ घायल
सूचना मिलते ही जुटी भीड़, तलाश अभियान शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया कि यह नाला आगे चलकर स्वर्णरेखा नदी में मिल जाता है, जिससे आशंका और बढ़ गई है।
सूचना के बाद सदर थाना की पुलिस, प्रशासनिक टीम और स्थानीय गोताखोरों ने संयुक्त रूप से बच्चे की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नाले में बहने वाले दूसरे बच्चे की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। बच्चे का शव तलाशने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।
खुले नालों पर फिर उठे सवाल
इस घटना के बाद इलाके में खुले नालों और बरसात के मौसम में सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक नालों को ढंकने और बच्चों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
Crime News : साहिबगंज में मामूली कहासुनी में युवक की गोली मारकर हत्या