रांची के धुर्वा में खाने में देरी पर भड़का ग्राहक, रेस्टोरेंट कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या

Anand Kumar
2 Min Read

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में खाने का ऑर्डर मिलने में देरी को लेकर हुए विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। जेपी मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में ग्राहक ने कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

करीब 15 मिनट की देरी पर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब 9:40 बजे की है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय अजय कुमार दास के रूप में हुई है। वह गिरिडीह जिले के तिसरी के रहने वाले थे और रेस्टोरेंट में काम करते थे। आरोपी ने खाना ऑर्डर किया था। पुलिस के मुताबिक खाना परोसने में करीब 15 मिनट की देरी होने पर ग्राहक और कर्मचारी के बीच कहासुनी शुरू हुई।

रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि विवाद के दौरान आरोपी ने गुस्से में अजय के गले पर चाकू से वार कर दिया। घायल कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

आरोपी गिरफ्तार, चाकू और कपड़े जब्त

पुलिस ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कथित तौर पर घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया खून लगा चाकू और आरोपी के कपड़े जब्त किए हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और धुर्वा थाने में उसके खिलाफ एक मामला लंबित है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें – बेतिया में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश करोड़ों के गहने लेकर फरार

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *