Sahibgunj : बोआरीजोर थाना क्षेत्र के सिमड़ा से शव के अंतिम संस्कार के लिए राजमहल जा रही एक स्कॉर्पियो सोमवार की शाम बोरियो–बोआरीजोर मुख्य पथ पर शामपुर के पास हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार के दौरान वाहन का टायर फटने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में मेहरमा थाना क्षेत्र के घोरीचक निवासी 20 वर्षीय शक्ति महतो की मौके पर मौत हो गई। मृतक वाहन का मालिक बताया जा रहा है।
आठ लोग घायल, कई की हालत गंभीर
हादसे में स्कॉर्पियो सवार बड़ा सिमड़ा निवासी संदीप मिर्धा, राधे मिर्धा, कृष्णा मिर्धा, सुखदेव मिर्धा, प्रदीप मिर्धा, तथा शिवम कुमार साह, बमबम कुमार और महेश उरांव घायल हो गए। इनमें महेश उरांव, बमबम कुमार और शिवम कुमार साह को हल्की चोटें आई हैं, जबकि अन्य घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
दावोस में झारखंड : हिताची के साथ तकनीकी सहयोग पर चर्चा, टेक महिंद्रा ने रखा निवेश का प्रस्ताव
सीएचसी में प्राथमिक उपचार, बेहतर इलाज के लिए रेफर
घटना की सूचना मिलते ही **बोरियो थाना प्रभारी रोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को बोरियो सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने तेज रफ्तार को वजह बताया
बेल टोला, बोरियो निवासी सहबान अंसारी ने बताया कि वह फेरी के लिए बोआरीजोर की ओर जा रहे थे, तभी बोआरीजोर की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो तेज गति में दिखा। अचानक टायर फटने से वाहन असंतुलित हुआ और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। वहीं, पत्नी के साथ बोआरीजोर की ओर जा रहे बोरियो बाजार निवासी सुनील साह ने भी हादसा अपनी आंखों के सामने होने की बात कही।
थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, शेष घायल हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दावोस में CM हेमंत को मिला WEF का ‘व्हाइट बैज’, वार्षिक बैठक में शामिल होकर पायी ऐतिहासिक उपलब्धि