राहुल गांधी के 6 घंटे के धरने के बाद पुलिस ने साहिल लोचव केस में दर्ज की FIR

Jan Man Ki Baat
2 Min Read

दिल्ली पुलिस ने पेलेट गन से घायल होने का आरोप लगाने वाले छात्र साहिल लोचव की शिकायत पर आखिरकार एफआईआर दर्ज कर दी है। यह कार्रवाई कांग्रेस नेता एवं लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर छह घंटे से अधिक समय तक चले धरना के बाद की गई।

छात्र ने यह आरोप लगाया है कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन की गोली लगने से वो घायल हो गए थे। उन्होंने इस मामले में दिल्ली पुलिस से लेकर शिकायत देकर कार्रवाई भी की थी, लेकिन, शिकायत के बावजूद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। उसी के बाद, आज 21 अगस्त को राहुल गांधी छात्र साहिल लोचव के साथ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे और उन्होंने यह आरोप लगाया कि छात्र की शिकायत पर पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। इसी के बाद, उन्होंने यह भी कहा कि वह धरने पर बैठ गए और स्पष्ट किया कि एफआईआर दर्ज होने तक वहाँ से वो नहीं हटेंगे।

उसके ठीक बाद, राहुल गांधी के धरने के दौरान, पुलिस एवं कांग्रेस नेताओं के बीच बातचीत हुई और दिल्ली पुलिस ने साहिल लोचप की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली। एफआईआर दर्ज होने के बाद राहुल गांधी एवं छात्र ने मीडिया के सामने इसकी कॉपी भी दिखाई। इसके बाद, राहुल गांधी ने अपना धरना भी समाप्त कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *