पटना के गेस्ट हाउस में गिरिडीह के युवक की लाश मिली, दरवाजे से बह रहा था खून! पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Anand Kumar
1 Min Read

Patna : राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ स्थित एक गेस्ट हाउस उस वक्त खौफ की जगह में बदल गया जब वहां से खून बहता देख गेस्ट हाउस के कर्मचारियों के होश उड़ गए। दरवाजा तोड़ने पर अंदर युवक की लाश खून से लथपथ पड़ी थी।

मृतक की पहचान झारखंड के गिरिडीह निवासी सुमन यादव के रूप में हुई है, जो 1 अप्रैल से शांति गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल की रात तक वह पूरी तरह ठीक था। लेकिन 1 मई की रात दरवाजे के नीचे से खून बहते देख गेस्ट हाउस मैनेजर ने पुलिस को खबर दी।

पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि आत्महत्या के एंगल से जांच की जा रही है लेकिन किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है।
इसे भी पढ़ें – अनजान युवक से बात करती थी विवाहित बेटी, पिता ने डांटा तो दे दी जान

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *