Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परंपरा के अनुसार मजार पर चादरपोशी की और झारखंड की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति एवं खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। उन्होंने उर्स के पावन अवसर पर राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
उन्होंने राज्य में आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और एकजुटता की भावना को और मजबूत करने की दुआ की। मुख्यमंत्री ने उर्स में शामिल सभी अकीदतमंदों और राज्यवासियों को उर्स की शुभकामनाएं भी दीं।
यह भी पढ़ें – रक्षाबंधन पर CM हेमंत सोरेन को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना