पटना में नाबालिग छात्रा को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, 6 दिन बाद इलाज के दौरान मौत

Anand Kumar
4 Min Read
गंभीर रूप से जली मुुस्कान की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

Patna : बिहार की राजधानी पटना से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा मुस्कान कुमारी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना 17 जनवरी की है, जबकि शुक्रवार तड़के इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह वारदात गोपालपुर थाना क्षेत्र के बेरिया गांव में हुई थी। पुलिस के अनुसार, छात्रा पर यह हमला उस समय किया गया जब वह अपने नानी घर से लौटकर घर जा रही थी।

रास्ते में रोका, बात करने का दबाव बनाया

परिजनों ने बताया कि बेरिया गांव का रहने वाला 22 वर्षीय युवक आदित्य कुमार लंबे समय से छात्रा को रास्ते में रोककर जबरन बातचीत करने का दबाव बना रहा था। घटना वाले दिन भी आरोपी ने रास्ते में उसे घेर लिया और दोस्ती करने की जिद करने लगा।

छात्रा के इनकार करने पर आरोपी ने धमकी दी— “तुम्हें पेट्रोल डालकर जला दूंगा।” इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई और इसके बाद आरोपी ने पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

Operation Megaburu : सारंडा में 48 घंटे की जंग, 18 नक्सली मारे गये, 2.35 करोड़ का इनामी अनल समेत टॉप लीडर खत्म

लपटों में घिरी छात्रा 100 फीट तक दौड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद छात्रा लगभग 100 फीट तक जलती हालत में सड़क पर दौड़ती रही, फिर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। उसका शरीर गंभीर रूप से झुलस चुका था।

6 दिन तक मौत से जूझती रही मुस्कान

मुस्कान कक्षा 10 की छात्रा थी। उसे गंभीर हालत में नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 6 दिन तक इलाज चला। शुक्रवार की अहले सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिता का आरोप: फोटो वायरल करने की धमकी देता था आरोपी

मृतका के पिता दिलीप कुमार ने बताया कि आरोपी युवक उनकी बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था और घटना वाले दिन उसने एक फोटो दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी थी। इसके बाद पेट्रोल डालकर जलाने की घटना को अंजाम दिया गया।

मौत से पहले का बयान: ‘दूसरी माचिस की तीली मेरे ऊपर फेंकी’

इलाज के दौरान पुलिस ने मुस्कान का बयान दर्ज किया था। उसने बताया कि आरोपी ने पहले पेट्रोल डाला, फिर एक बार माचिस जलाकर डराने की कोशिश की और दूसरी बार जलती माचिस सीधे उसके शरीर पर फेंक दी, जिससे वह आग की चपेट में आ गई।

आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

रंजन कुमार, सदर SDPO-2 ने बताया कि गोपालपुर थाना में शिकायत दर्ज की गई है। आरोपी युवक फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लंदन में आयोजित हुआ ‘झारखंड @25’ कार्यक्रम, युवा राज्य की संघर्ष, अस्मिता और प्रकृति-संगत विकास यात्रा को मिला वैश्विक मंच

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *